Our Philosophy
Psycho-Spiritualism
आध्यात्मिक मनोविज्ञान: where modern psychology ends, spiritual psychology begins. The thinking behind everything Pranvakshar teaches.
The Problem
A crisis of fragmented consciousness
Rising anxiety, depression and personality disorders have become one of the most serious problems of our time. According to India’s National Mental Health Survey (2015–16), roughly one in ten adults lives with a mental health condition, and the real number is likely higher.
Yet seeking help still carries stigma. Fear of being labelled keeps many people silent until the problem has grown deep. Beneath the outer symptoms lies an inner breaking: a fragmented human consciousness (खंडित मानवीय चेतना).
Three responses, three limits
Philosophy
Offers valuable ideas, but often stays within intellectual debate, and its everyday usefulness remains uncertain.
Religion
Carries deep wisdom, but is often narrowed by rigidity, dogma and unscientific assumptions, which keep it within a small circle.
Science
Works mainly at the biological level (chemistry, genes, drugs). But a human being is not only a collection of chemicals. There is a psychological self, and beyond it a spiritual self.
The Approach
What is psycho-spiritualism?
Psycho-spiritualism, or spiritual psychology, treats the superconscious (सुपर चेतन), the silent self, as the foundation of personality. From that foundation it works for the complete development of a person, not only the relief of symptoms.
Modern psychotherapy can bring a person back to balance at the level of mind and body, but its reach usually stops there. Psycho-spiritualism continues the work through a systematic refinement of the unconscious mind: a kind of spiritual programming (स्पिरिचुअल प्रोग्रामिंग) that cleanses what has been suppressed.
Where modern psychology comes to an end, spiritual psychology begins.
Mukesh Kumar Mishra, Founder
Explore the layers of mind
Select a layer to see how psycho-spiritualism understands it.
Science & Spirit
Not against science. Beyond it.
Psycho-spiritualism includes almost all the methods of modern psychoanalysis and psychotherapy, but it is subtler, less mechanical and richer in variety. Its methods are practical tools for mental growth.
The self (आत्मा) and the supreme self (परमात्मा) are experienced through the inner eye of understanding, not the physical eyes. The joy of that experience is personal and direct. It cannot be defined, or proven in a laboratory.
Eyes open, eyes closed
Where science reaches and where inner knowing begins.
In Dialogue
What Western psychology saw, and what it missed
Western psychologists explored the many dimensions of the mind with great seriousness and reached the unconscious. Few pointed towards the superconscious (परामन). They did not see the mind as active consciousness and the self as silent consciousness. Most were also physicians, so their goal stayed with treating illness, not with stilling the mind to reach Sat-Chit-Ananda (सच्चिदानंद): existence, consciousness and bliss.
Studying their work leads to six observations:
1. The mind is real
Most accept the mind as a distinct reality, not an illusion.
2. The mind is not limited to one person
Its branches spread far and its roots run very deep.
3. The mind is more than a subject of illness
Treating mental disorders is only one of its many roles.
4. The mind is a creative force
It is an active power whose creative possibilities are endless.
5. Mastery of the mind was never raised
The question of bringing the mind under one’s own direction was hardly asked.
6. Close to the truth, but not quite there
Many of their theories are important and useful. At times they circled a mysterious truth, but the arrow fell just short of the mark.
From the Founder’s Desk · 2012
Read the original article
This page is drawn from Mukesh Kumar Mishra’s Hindi essay मनो-आध्यात्मिक ऊर्जा द्वारा खण्डित मानवीय चेतना से मुक्ति, first published in August 2012 on his blog Spiritual Energy and Mind Management. The original text is reproduced below in full.
मूल लेख (भाग 1) · Original Hindi text, Part 1
मनो-आध्यात्मिक ऊर्जा द्वारा खण्डित मानवीय चेतना से मुक्ति
बढ़ते मनोरोगों की आंधी एवं व्यक्तित्व-विकारों की बाढ़ वर्तमान युग की गंभीर समस्या बन गई है. वस्तुत: हम मानवीय चेतना के गंभीर संकट से गुजर रहे हैं. हमारे देश की छह फीसदी से अधिक आबादी किसी न किसी प्रकार से मानसिक असंतुलन की शिकार है. न्यूरोसिस, साइकोसिस, सिजोफ्रेनिया जैसे विखराव एवं बिखंडन के परिचायक शब्द आज प्रचलित मुहावरे बन गये हैं. देश में लगभग दो करोड़ लोग सिजोफ्रेनिया (व्यक्तित्व विघटन) की बीमारी से पीडि़त हैं तो पॉच करोड़ लोग डिप्रेशन (अवसाद) से, जबकि यह सरकारी ऑकड़े हैं. यदि वास्तविक पीडि़तों का अनुमान लगाया जाय तो छह फीसदी का सरकारी ऑकड़ा कई गुना बढ़ जायेगा. कुछ समय पहले ही नई दिल्ली में भारतीय मनोचिकित्सा सोसायटी के सम्मेलन के दौरान चिकित्सकों का कहना था कि देश की पंद्रह करोड़ आबादी किसी न किसी प्रकार के मनोविकार की शिकार है. एक सर्वेक्षण के अनुसार 80 से 90 प्रतिशत बीमारियॉं मानवीय चेतना की आंतरिक टूटन एवं विघटन के परिणाम हैं. यही आंतरिक टूटन बाहरी व्यक्तित्व के बिखराव एवं विघटन के रूप में प्रकट होती है.
दरअसल मानसिक बिखराव की इन समस्याओं के प्रति हमारे समाज में अभी खुलेपन या स्पष्टता का अभाव है. मनोचिकित्सक के पास जाना एक तरह से पागल हो जाने का भय दिखाता है और लोग स्वयं को इस भय से बचाना चाहते हैं. हमारे देश में मानसिक समस्याओं के उपचार को लेकर अनिच्छा और सामाजिक कलंक भी भावना जुड़ी है जिससे देर और बहुत देर हो जाती है.
खंडित मानवीय चेतना के इस संकट के दौर में दार्शनिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक प्रत्येक स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास चल रहे हैं, जिनकी परिसीमाएं भी बहुत स्पष्ट हैं. दार्शनिक प्रयास प्रमुखतया बौद्धिक ऊहापोह तक सीमित हैं, इनकी व्यावहारिक उपयोगिता संदिग्ध बनी हुई है. धार्मिक प्रयासों की सीमा उनकी रूढि़वादिता, हठधर्मिता, पूर्वाग्रहों एवं अवैज्ञानिकता के कारण एक छोटे दायरे में सिमट जाती है. जबकि वैज्ञानिक प्रयास जैविक हेर-फेर (जैसे जीन परिवर्तन, क्लोनिंग आदि) तक सीमित होने के कारण अभी सतहों में ही भटक रहे हैं. वस्तुत: मानवीय व्यक्तित्व मात्र जैविक रसायनों का संगठन भर नहीं है, बल्कि इसकी अपनी मनोवैज्ञानिक एवं उससे उच्चतर आध्यात्मिक सत्ता भी है. मानसिक स्तर पर मानवीय चेतना तथा व्यक्तित्व के अध्ययन, अन्वेषण एवं चिकित्सकीय प्रयासों में आध्यात्मिक मनोविज्ञान की भूमिका नि:संदेह रूप से उल्लेखनीय है.
मनोव्यक्तित्व उपचार एवं विकास की समग्रता के सन्दर्भ में चेतना के आधार (आत्मा) को भुला देना ही आधुनिक मनोवैज्ञानिकों की सबसे बड़ी भूल है और इसी भूल के कारण वह अपने लक्ष्य से दूर अन्यत्र पहुंच गया है. अंत: चेतना अर्थात् आत्म-चेतना की सत्ता का अध्ययन इसका प्रमुख विषय होना आवश्यक है. मनोचिकत्सक अपने मरीजों का मनोकायिक स्तर तक ही संतुलन बिठा पाते हैं, इससे आगे उनकी पहुंच नहीं हो पाती. आधुनिक मनोवैज्ञानिक विधियों की अपनी सीमाएं और सिद्धांत हैं, जिनके द्वारा व्यक्तित्व विचारों को एक सीमा तक ही ठीक किया जा सकता है किन्तु इसका सर्वांग उपचार यहॉ संभव नहीं है. सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान आत्मिक क्षेत्र द्वारा ही संभव है. इस तरह आध्यात्मिक मनोविज्ञान (साइको-स्प्रिचुअलिस्म) सुपर चेतन को व्यक्तित्व का आधार मानते हुए व्यक्तित्व के समग्र विकास की ठोस पृष्ठभूमि तैयार करता है. अचेतन के परिष्कार की सुव्यवस्थित प्रक्रिया द्वारा अर्थात् अचेतन मन के शोधन की स्पिरिचुअल प्रोग्रामिंग द्वारा उस कार्य को प्रभावी ढ़ंग से आगे बढ़ाया जाता है जबकि यह कार्य मनोचिकित्सा में आधा छूट चुका होता है.
इस तरह कहा जा सकता है कि जहॉं से आधुनिक मनोविज्ञान की परिसमाप्ति होती है वहीं से आध्यात्मिक मनोविज्ञान प्रांरभ होता है. अर्थात् आधुनिक मनोविज्ञान से जो कार्य अधूरा छूट जाता है ‘साइको स्प्रिचुअलिस्म’ अपने परामानसिक (सुपर कांशियस) आधार पर मानव की समूची प्रकृति को अपने हाथ में लेकर उसे अपनी पूर्णता तक ले जाता है. ‘साइको स्प्रिचुलिस्म’ की पद्धति एवं प्रक्रियाओं में आधुनिक मनोविश्लेषण एवं मन: चिकित्सा की लगभग सभी पद्धतियों का समावेश है और इससे भी बढ़ कर यह आधुनिक प्रक्रियाओं की तुलना में अधिक सूक्ष्म, कम यांत्रिक और विविधता में अधिक समृद्ध है. साइको स्प्रिचुअलिस्म की विभिन्न पद्धतियां मानसिक विकास की व्यावहारिक विधियां हैं. यहॉ पर साइको स्प्रिचुअलिस्म का अर्थ आत्मा और परमात्मा अर्थात् परम-आत्मा का अध्ययन है. आत्मा और परमात्मा केवल ज्ञान चक्षु (इन्टेलेक्ट) से अनुभव करने की शक्तियां हैं जिनको भौतिक चक्षुओं से अनुभव नहीं किया जा सकता आत्मा और परमात्मा के साक्षात्कार के समय जो आनंद प्राप्त होता है वह व्यक्तिगत अनुभव, एवं विशुद्ध प्रतीति का विषय है उसे न तो परिभाषित किया जा सकता है और न ही प्रयोगशाला में सिद्ध किया जा सकता है. इसे इस प्रकार समझा जा सकता है कि जब ऑंखें खोलो, बहिर्मुखी बनो और प्रयोगशाला में सिद्ध करो तभी तक विज्ञान का अस्तित्व है और जब ऑखे बंद करो, अंतर्मुखी बनो और अपने ही अन्दर विराजमान (स्थित) परमशांतिमय परमात्मा को ढूंढ़ो, तब ही अध्यात्मवाद के यथार्थ को जान पाओगे.
ऑंखें बंद कर अन्दर खोजने की प्रक्रिया में विज्ञान की पहुंच नही है ऑखें खोलने पर विज्ञान की पहुंच और ऑखे बंद करने पर ज्ञान की पहुंच. यही आधुनिक विज्ञान और आध्यात्मिक मनोविज्ञान की सीमा रेखा है.
पश्चिम के मनोवैज्ञानिक मन के बहुआयामी व्यक्तित्व को तो समझने का प्रयत्न करते हैं पर आश्चर्य इस बात का है कि मन को वश में करने की बात शायद किसी ने भी नहीं की. वे अचेतन मन तक तो पहुंचे हैं पर ”परामन” (सुपर कॉंशियस) की ओर संकेत कम लोगों ने ही किया. उन्होंने मन को क्रियाशील चेतना एवं आत्मा को शांत चेतना के रूप में देखा ही नहीं है. इसकी वजह यह भी रही है कि अधिकांश मनोवैज्ञानिक दार्शनिक होने के साथ-साथ डॉक्टर (चिकित्सक) भी थे इसलिए उनका मुख्य उद्देश्य मानसिक चिकित्सा पर ही रहा. मन को शांत कर सच्चिदानंद प्राप्त करने पर नहीं यहॉ सच्चिदानंद का आशय – eternal: सत, conscious: चित तथा bliss: आनंद से है. तथापि उनका इस विषय का अध्ययन एवं उनके विचार सारगर्भित एवं अनेक प्रकार से ज्ञानपूर्ण एवं जानने योग्य है.
From Philosophy to Practice
The practice behind the philosophy
Psycho-spiritualism becomes practical through Pranvakshar Dhyan (प्रणवाक्षर-ध्यान), a meditation on the sacred syllable Om that gently cleanses the unconscious mind.